July 19, 2025 9:53 PM
नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा का 20 जुलाई को जन्मदिन है। अरुणिमा सिन्हा की कहानी सिर्फ एक पर्वतारोही की विजय गाथा नहीं, बल्कि दृढ़ निश्चय, साहस और आत्मविश्वास की ऐसी मिसाल है, जो हमें सिखाती है कि हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं होता। उन्होंने अपनी सबसे बड़ी कमजोरी को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया और दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी को फतह किया। आज अरुणिमा लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं।